16 दिसम्बर 2021गुरुवार राशिफल

मेषः आज जॉब के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज घर के खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं, जिनको देखकर आप हैरान व परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सेहत का खयाल रखें।

वृष: बैंकिंग व मीडिया जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने भाई बहनों के साथ बिताएंगे। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में सुधार होगा। गरीबों की मदद करें।

 

मिथुन: जॉब में प्रोन्नति हो सकती है। आज का दिन मंगलमय है। आज आपको नौकरी में आपके कुछ सीनियर्स कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

कर्क: राजनीति में नवीन कार्य के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन से सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उन्‍नति संभव है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह आज पक्की हो सकती है।

सिंह: जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार में आज आपको अचानक से आपका रुका हुआ धन मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। अतिरिक्त मेहनत फायदेमंद हो सकती है।

कन्या : पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अत्यधिक धन लाभ होगा, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ है। मौसम में बदलाव से एलर्जी हो सकती है।

तुला : व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जरूरत मंदों की सेवा करें।

वृश्चिक: जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने गुरुजनों से भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वह अमल भी अवश्य करेंगे।

धनु: राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल समय है। नौकरी में प्रोमोशन की प्राप्ति होगी। आज आप अपने किसी प्रयोजन की समस्याओं को सुनकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धन का आगमन होगा। अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

मकर: व्यवसाय में उन्नति होगी। जॉब में प्रोमोशन संभव है। आज यदि अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में भी आज आपके ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, जिनके कारण आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। एक योजना बनाएं और समय की प्रतीक्षा करें। आज बोलने में सावधानी बरतें। व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन: जॉब में पद परिवर्तन हो सकता है। संतान की आज कोई नौकरी से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपको सौंपा गया कोई नया प्रोजेक्ट ईमानदारी और लगन से पूरा करेंगे। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Back to top button