कियारा आडवाणी ने अपने कार कलेक्शन में जोड़ी नई कार Audi A8

बॉलीवुड स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने कार कलेक्शन में एक नई कार जोड़ ली है। उन्होंने Audi A8 L ख़रीदी है जिसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपए है। कियारा Audi की नई ब्रांड एम्बेसडर भी बनी हैं। उनके कार कलेक्शन में BMW X5, Mercedes-Benz E-Class और BMW 530d जैसी कारें शामिल हैं। वैसे, कियारा के अलावा कई बॉलीवुड भी लग्जरी कारों की शौक़ीन हैं। आज हम आपको बताते हैं कि किस एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में कौन सी कार शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट (Rolls Royce Ghost) जैसी लग्जरी कार शामिल है जिसकी कीमत तकरीबन 5.25 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास BMW 7 सीरीज, Mercedes Benz E-Class और Porsche Cayenne जैसी करोड़ों की गाड़ियां हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना के पास वाइट Land Rover Range Rover Vogue कार है जिसकी कीमत तकरीबन 4.38 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास Audi Q7 और Mercedes ML 350 भी है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का के पास The Bentley Continental GT कार है जिसकी कीमत 3.8 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 2.42 करोड़ की Range Rover Vogue, 2.76 करोड़ की Range Rover Autobiography, 1.34 करोड़ की Audi Q8 और 2.46 करोड़ की BMW 7 सीरीज की लग्जरी कारें है।

करीना कपूर
करीना भी लग्जरी कारों की शौक़ीन हैं. उनके पास Mercedes-Benz S-Class कार है जिसकी कीमत 1.33 करोड़ है। इसके अलावा वह 1.26 करोड़ की Porsche Cayenne, 1.29 की Range Rover Sport और 81 लाख की Audi Q7 है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट Land Rover Range Rover Vogue में ट्रेवल करना पसंद करती हैं। वह कई बार इस कार में स्पॉट हो चुकी हैं। इसकी कीमत 1.74 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास 80 लाख की Audi Q7, 50 लाख की Audi Q5, 1.38 करोड़ की BMW 7 Series की कार है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण तकरीबन 1.67 करोड़ की Mercedes Maybach S500 में ट्रेवल करती हैं। इसके अलावा उनके पास 1.58 करोड़ की Audi A8 L, 80 लाख की Audi Q7,40 लाख की Mini Convertible जैसी लग्जरी कारें हैं।

Back to top button