13 लाख 4 हजार 852 लोगों को द्वितीय डोज का वैक्सीन लगाकर 90.25 प्रतिशत की उपलब्धी हासिल

मुरैना
कोरोना की रोकथाम के लिये जिले में कोरोना रोकथाम वैक्सीन लगाने का सिलसिला जारी है। जिले में 14 लाख 45 हजार 844 पापुलेशन में से अभी तक 13 लाख 4 हजार 852 लोगों को कोरोना वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया जा चुका है, जो 90.25 प्रतिशत है। जिले में 13 लाख 22 हजार 522 लोगों को प्रथम डोज लगाया गया है, जो 91.47 प्रतिशत की उपलब्धी है। जिले में 17 हजार 670 ऐसे लोग बचे है, जिन्हें द्वितीय डोज लगाई जाना है, जिनकी तालाश जारी है।
    
अम्बाह, खड़ियाहार में 1 लाख 75 हजार 204 लोगों को प्रथम डोज, 1 लाख 73 हजार 686 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई है। क्षेत्र के 1 हजार 518 लोगों को द्वितीय डोज लगना शेष है। जौरा में 1 लाख 60 हजार 123 लोगों को प्रथम डोज, 1 लाख 65 हजार 348 द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। 5 हजार 225 लोगों को द्वितीय डोज लगाना शेष है। कैलारस में 1 लाख 58 हजार 784 लोगों को प्रथम डोज, 1 लाख 52 हजार 244 द्वितीय डोज लगाई गई है। 6 हजार 540 लोगों को द्वितीय डोज लगाये जाना शेष है। पहाडगढ़ में 1 लाख 6 हजार 361 लोगों को प्रथम डोज, 1 लाख 5 हजार 11 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई है। 1 हजार 350 लोगों को द्वितीय डोज लगाना शेष है। पोरसा में 1 लाख 59 हजार 364 लोगों को प्रथम डोज 1 लाख 71 हजार 431 लोगों को लोंगों को द्वितीय डोज लगाई गई है। 12 हजार 67 लोगो को द्वितीय डोज लगना शेष है। सबलगढ़ में एक लाख 72 हजार 835 लोगों को प्रथम डोज, 1 लाख 72 हजार 742 लोगों को द्वितीय डोज लग चुकी है। क्षेत्र में 93 लोगों को द्वितीय डोज लगना शेष है। मुरैना शहरी क्षेत्र के 2  लाख 11 हजार 319 लोगों में से 2 लाख 29 हजार 119 प्रथम डोज लगाकर 108.42 प्रतिशत उपलब्धी हासिल की है।  
    
1 लाख 98 हजार 138 लोगों को द्वितीय डोज लगाकर 93.76 प्रतिशत उपलब्धी हासिल की है। 30 हजार 981 लोगों को द्वितीय डोज लगना शेष है। नूरावाद में 2 लाख 48 हजार 89 लोगों में से 1 लाख 60 हजार 732 लोगों को प्रथम डोज लगकर 64.79 प्रतिशत उपलब्धी हासिल की है। 1 लाख 66 हजार 252 लोगों को द्वितीय डोज की वैक्सीन लगाई गई है, जो 67.01 प्रतिशत है। 5 हजार 520 लोगों को द्वितीय डोज लगाना शेष है।
    
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एडी शर्मा ने बताया कि अम्बाह, खड़ियाहार में 1 लाख 85 हजार 214, जौरा में 2 लाख 2 हजार 99, कैलारस में 1 लाख 42 हजार 741, पहाडगढ़ में 1 लाख 24 हजार 125, पोरसा में 1 लाख 68 हजार 734, सबलगढ़ में 1 लाख 63 हजार 523, मुरैना शहरी क्षेत्र में 2 लाख 11 हजार 319 और नूरावाद में 2 लाख 48 हजार 89 लोगों को प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित था।

Back to top button