उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों में एडमिशन चयन परीक्षा से होगा

भोपाल
मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उत्कृष्ट स्कूल और मॉडल स्कूलों की कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने चयन परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के 52 जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट स्कूल और विकास खंड के 201 मॉडल स्कूलों में सत्र 2022-23 के लिए परीक्षा 13 मार्च को होगी। विद्यार्थी 31 जनवरी तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का समय सुबह 9.45 से दोपहर 12.15 तक रहेगा। परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थी आठवीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना अनिवार्य है। चयन परीक्षा में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरूरी। सभी विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा जिला मुख्यालय और प्रदेश के सभी 313 विकासखंड मुख्यालय पर होगी।  विद्यार्थी एमपी आॅनलाइन कियोस्क से 100 रूपए का भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र क्रमांक का उपयोग कर वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। भरे गए आवेदन में किसी प्रकार की गलती होने की स्थिति में त्रुटि सुधार एक से पांच फरवरी तक कराया जा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थी को 20 रूपए संशोधन शुल्क अदा करना होगा।

100 नंबर का पेपर
परीक्षा में 100 प्रश्न का पेपर होगा, जिसे विद्यार्थियों को 2 घंटे में हल करना होेगा। पेपर में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा स्वीकृत कोर्स के अनुसार कक्षा आठवीं स्तर के प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य ज्ञान के 15 प्रश्न, पर्यावरण के 15 प्रश्न, हिंदी के 15 प्रश्न, अंग्रेजी के 15 प्रश्न, विज्ञान के  20 प्रश्न एवं गणित के 20 प्रश्न शामिल होंगे।

Back to top button