म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी के अमन, आनन्द और रिषभ सिंह भारतीय टीम में चयनित

भोपाल
एशियन यूथ और जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी के 3 खिलाड़ियों का चयन एशियन यूथ और जूनियर एशियन चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। यह चैम्पियनशिप 27 फरवरी से 15 मार्च, 2022 तक अम्मान, जॉर्डन में आयोजित की जायेगी। सभी खिलाड़ी बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

इस चैम्पियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयनित अकादमी के खिलाड़ी निम्नानुसार हैः-

  • अमन सिंह बिष्ट, 92+ किलोग्राम भारवर्ग (यूथ)
  • आनन्द यादव, 54 किलोग्राम भारवर्ग (यूथ)
  • रिषभ सिंह सिकरवार, 80 किलोग्राम भारवर्ग (जूनियर)
Back to top button