देश जल्द आ रही है सस्ती Electric Car, कीमत सिर्फ 4 लाख रुपए

मुंबई
 आजकल Electric Car काफी ज्यादा सुर्खियों में है, हालांकि अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल लोगों का दिल नहीं जीत पाया है। जब भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात आती है तब लोगों आग लगने की घटनाओं को याद कर के अपने कदम पीछे ले लेते हैं। लेकिन पर्यावरण के इलेक्ट्रिक से चार्ज होने वाली कार काफी ज्यादा फायदेमंद है, जिससे यह भी कहा जा सकता है की आने वाला भविष्य इलेक्ट्रिक कार का हो सकता है। अब तक सबसे सस्ती कार की कीमत 10 लाख तक बताई गई है, लेकिन आपको बता दे की जल्द ही मुंबई की एक कंपनी 4 लाख रुपए में इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है।

इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार को मुंबई की एक स्टार्ट अप कंपनी PMV Electric ला रही है, जिसपर कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने इस नए इलेक्ट्रिक कार को जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इस कार को बनाने का मकसद भारतीय जनता को सस्ती इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध करवाना है। इस कार का नाम PMV Eas-E है और इसकी शुरुवाती कीमत 4-5 लाख रुपए बताई जा रही है।

तो वही कार के लुक और फीचर्स की बात करें तो दिखने में यह इलेक्ट्रिक कार काफी बेहतरीन है। इसकी डिजाइन भी काफी आकर्षक है। फ्रंट में राउन्ड शेप के हैडलैम्प है, जो बंपर के नीच लगाया गया है। कार में 13 इंच के व्हील्स दिए गए है और यह कार 200 किमी रेंज देगी। इस इलेक्ट्रिक कार में दो लोग बैठ पाएंगे। एक बार चार्ज करने पर 200 किमी तक चलेगी।

Back to top button