रिचार्जेबल एलईडी बल्ब्स, एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक करेंगे काम

नई दिल्ली

बारिश में बिजली कितनी जाती है ये तो हम सभी जानते हैंं। इस परेशानी को कम करने के लिए हम इन्वर्टर भी लगा लेते हैं। हालांकि, इन्वर्टर के अलावा आप और भी कई काम कर सकते हैं जो आपको अंधेरे में नहीं रहने देंगे। मार्केट में कुछ रिचार्जेबल एलईडी बल्ब्स आते हैं जो तब काम आते हैं जब बिजली नहीं होती है। साथ ही ये रिचार्जेबल हैं तो एक बार के चार्ज में करीब 4 से 5 घंटे तक चल सकते हैं। इनके साथ 6 महीने तक की वारंटी भी दी जाती है। इसका मतलब है कि आपको बस एक बार इन्हें चार्ज करना होगा और फिर बिना बिजली के ये चल जाएंगे। साथ ही ये बिजली बिल भी बचाएंगे। आज जो विकल्प हम आपको बता रहे हैं वो Amazon पर उपलब्ध हैं।

Halonix Prime 9W B22 6500K Cool Day Light Inverter Rechargeable Emergency Led Bulb: इसकी कीमत 380 रुपये है। यह 9W रिचार्जेबल इन्वर्टर एलईडी बल्ब है। यह पावर कट के दौरान 4 घंटे तक लाइट बैकअप का दावा करता है। इसे चार्ज होने में 8 से 10 घंटे तक का समय लगता है इसके साथ आपको 6 महीने की वारंटी भी मिलती है।

WINTER LED AC/ DC 12W B22 Inverter Rechargeable Emergency Led Bulb: इसकी कीमत 349 रुपये है। ये 12W का है। यह भी एक रिचार्जेबल इमरजेंसी बल्ब है। यह 4 घंटे तक लाइट देने का वादा करता है। इसे चार्ज होने में भी उपरोक्त की तरह 8 से 10 घंटे तक का समय लगता है। इसकी वारंटी भी 6 महीने की है।

Phyllo 9watt Inverter Rechargeable Emergency led Bulb: इसकी कीमत मात्र 170 रुपये है। इसे 3.5 घंटे तक काम करता है। इसका चार्जिंग समय 8 से 10 घंटे तक का है। यह 9W का बल्ब है। साथ ही यह 220-240 वॉल्ट्स पर काम करता है।

Back to top button