राजधानी बेलेम के निकट नाव डूबने से 14 लोगों की मौत

ब्रासीलिया
 ब्राजील के उत्तरी पारा राज्य की राजधानी बेलेम शहर के निकट एक नाव के डूबने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 26 लोग लापता हो गये।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को नाव माराजो द्वीप पर कैमारा और बेलेम के बीच यात्रा कर रही थी। इस बीच नाव कोटिजुबा द्वीप पर सौदाडे तट के पास डूब गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय (सेगुप) के अनुसार जहाज यात्रियों को ले जाने के लिए अधिकृत नहीं था और एक गुप्त बंदरगाह से समुद्र की ओर निकल गया था।
दमकलकर्मियों ने शवों को निकालने और लापता पीड़ितों का पता लगाने के लिए गोताखोरों, नौ नावों और एक हेलीकॉप्टर की मदद से खोज और बचाव अभियान शुरू किया है।

Back to top button