MP : कमलनाथ का मिशन मालवा, मां बगलामुखी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

आगर
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब एक्टिव मोड़ पर नजर आ रही है। इसी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां इसी के तहत कमलनाथ मिशन मालवा पर आए और आगर मालवा में मां बगलामुखी के दर्शन किए। इसी के साथ कमलनाथ ने गौ सेवा करने के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली, और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान आगर पहुंचने पर कमलनाथ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं कमलनाथ के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो कमलनाथ ने मिशन 2023 से पहले मिशन मालवा पर आकर अपना दम दिखा दिया है।

मिशन मालवा पर कमलनाथ
आगर मालवा जिले के दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सबसे पहले नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन के साथ ही पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने गौ सेवा भी की, वहीं इसके बाद कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। साथ ही वह कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में शामिल भी हुए। इस दौरान कमलनाथ के साथ विधायक विपिन वानखेड़े मौजूद रहे। देखा जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां इसी के तहत कमलनाथ मिशन मालवा पर आए।

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई
आगर मालवा से रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हेलीकॉप्टर की सीहोर में लैंडिंग कराई गई। मौसम में हुए बदलाव की वजह से सीहोर के कॉलेज ग्राउंड परिसर में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई, जहां से कमलनाथ सड़क मार्ग से होते हुए राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान कमलनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह अभी मौजूद रहे। कमलनाथ ने आगर मालवा जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओं की जहां बैठक ली, तो वहीं जनसभा को भी संबोधित किया।

 

Back to top button