गौतम अडानी ने अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस को पछाड़ा, इतनी हो गई संपत्ति

नई दिल्ली
 गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़ कर यह तमगा अपने नाम किया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, यह फेरबदल पिछले 24 घंटों में हुआ है। इस वक्त बेजोस और अडानी की संपत्ति लगभग बराबर है। दरअसल, अडानी की संपत्ति पिछले एक दिन में 2.12 अरब डाॅलर घटा है तो जेफ बेजोस की संपत्ति 2.74 अरब डाॅलर घटी है। अब  इन दोनों अरबपतियों की संपत्ति 147 अरब डाॅलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स लिस्ट में अडानी दूसरे नंबर पर और बेजोस तीसरे नंबर पर आ गए हैं। आपको बता दें कि फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स में गौतम अडानी तीसरे पायदान पर आ गए हैं। कल दूसरे नंबर पर थे।

एलन मस्क हैं दुनिया के नंबर वन अमीर
इस लिस्ट में एलन मस्क 264 अरब डाॅलर की संपत्ति के साथ नंबर वन पर हैं। गौतम अडानी अभी नंबर वन से काफी पिछे हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 138 अरब डाॅलर संपत्ति के साथ  Bernard Arnault हैं। पांचवे नंबर पर बिल गेट्स हैं जिनकी संपत्ति 112 अरब डाॅल की है। 6 नंबर पर  Warren Buffet हैं। 7 नंबर पर  Larry Page, 8 वें नंबर पर  Sergey Brin, 9 वें नंबर पर  Larry Ellison और 10 वें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। अंबानी की संपत्ति 88.7 अरब डाॅलर है।
 
कॉलेज ड्रापआउट हैं अडानी
कॉलेज छोड़ने से लेकर अपना हीरा कारोबार शुरू करने तक अडानी एंटरप्राइज के मालिक गौतम अडानी का सफर सभी के लिए एक प्रेरणा है। 137 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एक आम आदमी से एक बिजनेस टाइकून तक की उनकी यात्रा बेहद रोमांचक और प्रेरणादायक है।  उनकी संपत्ति सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अडानी के पास पोर्ट से लेकर एनर्जी, हरित ऊर्जा और अन्य उद्योगों में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

कहां से आ रहा है अडानी के पास इतना पैसा
अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है, जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।

 

Back to top button