अक्टूबर-दिसंबर के दौरान इन राज्यों होगी सामान्य बारिश, IMD का अनुमान

नई दिल्ली  
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अक्टूबर से दिसंबर के महीने में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अंतिम तीन महीनों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। मौसम विभाग ने यहा भी कहा कि इसके विपरीत उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में दिसंबर तक सामान्य से कम बारिश की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार आंध्रप्रदेश तट के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला है। एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में उभर सकता है।

अक्टूबर-दिसंबर के दौरान मौसम का पूर्वानुमान
– पूर्वोत्तर मानसूज सीजन (अक्टूबर से दिसंबर 2022) दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्कल, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सामान्य होने की संभावना है।
 
– भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बरसात की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

Back to top button