मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दुर्गा नवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएँ दी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरे पर्व पर अनेक शुभ कार्यों का आरंभ किया जाता है। हर्ष और उल्लास के साथ त्यौहार मनाने में नागरिकों की रूचि दिखाई दे रही है। कोविड के दो वर्ष त्यौहार के उत्साह में कमी का कारण बन गए थे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा नवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मातारानी से नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। मातारानी के आशीर्वाद से प्रदेश उन्नति के मार्ग पर तेजी से बढ़े। आज सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन के बाद अपने संदेश में कहा कि महानवमी के दिन आज अद्भुत आनंद के साथ पूजा-अर्चना हुई है। नौ दिनों तक माँ के भक्तों ने दिन-रात माँ की सेवा की है। आज दुर्गा नवमी पर कन्या-भोज हो रहे हैं। माँ के चरणों में एक ही प्रार्थना है कि वे जनता पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें और सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अनेक स्थान पर रावण दहन के कार्यक्रम हैं। भगवान श्रीराम की विजय की प्रसन्नता और असुरों के पतन का संदेश देने वाला यह त्यौहार काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य आदि के परित्याग की प्रेरणा भी देता है।

 

 

 

 

Back to top button