मुलायम सिंह यादव जीवन रक्षक दवाओं पर, हालत अभी भी नाजुक; अस्पताल से आया ताजा अपडेट

गुरुग्राम
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं (Life-Saving Drugs) लगातार दी जा रही हैं। मेदांता अस्पताल की एक विशेषज्ञों की टीम उनका हर समय देखभाल कर रही है। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए कई नेता पहुंच रहे हैं। वह पिछले छह दिन से वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यूपी के डिप्टी सीएम ने जाना हाल
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य तथा मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से मुलाकात की।

मुलायम सिंह की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं। उनका 22 अगस्त से ही मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार (2 अक्टूबर) को हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया। रात को ही उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया। छठे दिन (7 अक्टूबर) भी वह वेंटिलेटर पर ही हैं।

पत्नी का इस साल जुलाई में हुआ था निधन
समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के लिए उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।

Back to top button