CM पटनायक का 57000 कर्मचारियों को नियमितीकरण का मैसेज पूरे देश में वायरल

भुवनेश्वर
 मुख्यमंत्री ने एक वीडियो मैसेज के माध्यम से कंफर्म किया कि 57000 संविदा कर्मचारियों को परमानेंट किया जा रहा है। 24 घंटे के भीतर इसके लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्री परिषद ने फैसला लिया है कि अब राज्य में संविदा पर किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की जाएगी।

ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का यह वीडियो मैसेज पूरे भारत में वायरल हो गया है। ना केवल ओडिशा राज्य बल्कि भारत के उन सभी राज्यों के अस्थाई कर्मचारियों को इस फैसले से संबल मिला है, जो वर्षों से शोषण सहन करते हुए नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कुछ राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने का कोई प्रावधान ही नहीं है।

कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ रविवार को विधिवत विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी।इसके तहत राज्य सरकार प्रति वर्ष अतिरिक्त 1,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

लोगों ने जताई खुशी

इधर, सीएम के एलान के के बाद प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में खुशी का ठिकाना नहीं है। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खुशी मनाने के साथ नवीन को जन्म दिन से एक दिन पहले ही उन्हें जन्म दिन की बधाई देने के साथ ही उनके दीर्घायु की कामना की है।

दिल्ली, पंजाब और ओडिशा राज्य में संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने के बाद अब पूरे भारत में कॉन्ट्रैक्ट एंप्लाइज को परमानेंट करने की मांग और अधिक तेज हो जाएगी। दीपावली से पहले भारत भर के अस्थाई कर्मचारियों के लिए यह एक गुड न्यूज़ है और उम्मीद की जा रही है कि सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले संविदा कर्मचारियों के हक में फैसले हो जाएंगे।

 

Back to top button