वजन कम करने के लिए सही समय पर करें एक्सरसाइज

वेट लॉस करना एक अनुशासन है, जिसके अपने नियम हैं। अगर आप इन रूल्स को फॉलो नहीं करोगे, तो कितनी भी देर जिम या घर पर पसीना बहा लो या फिर खुद को भूखा रख लो। लेकिन वजन कम नहीं होगा। वहीं, अगर आप वेट लॉस रूल्स को अपना लेते हो, तो ऐसा लगता है कि वेट लूज करना बहुत आसान काम है। ऐसे ही एक वेट लॉस रूल्स के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे, जो कि वेट लॉस एक्सरसाइज करने के टाइम के बारे में है।

फिटनेस एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप वेट लूज करना चाहते हैं, तो सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच एक्सरसाइज कर लेनी चाहिए। वेट लॉस एक्सरसाइज करने का यह सबसे सही समय है। आइए जानते हैं कि फिटनेस एक्सपर्ट इस टाइम को बेस्ट क्यों मानते हैं?

वेट लूज करने के लिए सुबह 7 से 9 का टाइम है बेस्ट
नॉर्थ कैरोलिना चैपल हिल यूनिवर्सिटी के एक्सरसाइज और स्पोर्ट साइंस के प्रोफेसर ने बताया कि वेट लॉस करने के लिए आपको सुबह खाली पेट 7 से 9 बजे के बीच एक्सरसाइज करनी चाहिए। क्योंकि, इस वक्त शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और सबसे ज्यादा फैट बर्न होता है। सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने पर शरीर पहले से जमा फैट को एनर्जी के लिए इस्तेमाल करता है।

वेट लॉस एक्सरसाइज के बाद करें ऐसा नाश्ता
सुबह एक्सरसाइज करने के बाद शरीर को खाना चाहिए होता है। इस वक्त आपको प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों वाले फूड्स का ब्रेकफास्ट करना चाहिए। एक्सरसाइज के बाद शरीर तेजी से खाने से न्यूट्रिशन निकालकर इस्तेमाल करता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में हेल्दी फूड्स ही शामिल करें।

पूरे दिन कंट्रोल में रहेगी भूख
वेट लॉस एक्सरसाइज के बाद फाइबर और प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट करने से पेट देर तक भरा रहता है। ऐसे में आपकी भूख पूरे दिन कंट्रोल में रहती है और आप जंक फूड या अनहेल्दी खाना नहीं खाते हैं। यह आदत भी वेट लूज करने में मदद करती है।

सुधर जाता है सोने और उठने का टाइम
जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित 2019 की एक स्टडी बताती है कि सुबह 7 बजे एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी क्लॉक फिक्स हो जाती है। मॉर्निंग में वेट लॉस एक्सरसाइज करने से आपको शाम तक थकान और नींद महसूस होने लगेगी। ऐसे में आप समय पर सोकर अगले दिन जल्दी उठ पाएंगे। इससे आपके सोने और उठने का समय सुधर जाता है।

मूड रहता है रिफ्रेश
मॉर्निंग में एक्सरसाइज करने से आपका मूड भी रिफ्रेश रहता है। आपको तनाव, अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। इसके पीछे वर्कआउट करते हुए ताजी हवा और शांति मिलना बड़ी वजह हैं। वहीं, मॉर्निंग एक्सरसाइज से हैप्पी हॉर्मोन पैदा होते हैं।

Back to top button