Mi Clearance Sale में Redmi 6A, Redmi Y3 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन

नई दिल्ली

अगर आप एक सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Redmi की Mi Clearance Sale में एक शानदार ऑफर पेश किया जा रहा है। इस सेल में Redmi के तीन स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिससे आधी कीमत में Redmi स्मार्टफोन को खरीदा जा सकेगा। इन रेडमी (Redmi) स्मार्टफोन को Mi Clearance Sale में 3,999 रुपये में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। बता दें इस कीमत में Redmi के इयरबड्स आते हैं। अगर रेडमी इयरबड्स की बात की जाए, तो Xiaomi Redmi Earbuds 3 Pro की कीमत 2,999 रुपये है। हालांकि इस सेल में हालिया लॉन्च Redmi स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

किन स्मार्टफोन की हो रही सेल
Redmi की तरफ से सेल में Redmi 6A, Redmi Y3 और Redmi Note 7 Pro को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें से Redmi 6A को सबसे कम 3,999 रुपये में बिक्री के लिए पेश किया गया है, जिसकी कीमत वेबसाइट पर 6000 रुपये है। Redmi 6A एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जो बेसिक फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में Redmi 6A स्मार्टफोन एक सेंकेड्री स्मार्टफोन बन सकता है। फोन की खरीद पर कोई वारंटी नहीं ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टफोन में Helio A2 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 12 5G
Xiaomi की तरफ से Remi Note 12 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस को Note 12 Pro लाइनअप के साथ पेश किया गया था। इसमें Note 12 Pro, Note 12 Pro+ और Note 12 Explorer Edition शामिल है। Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। फोन पंच-होल एमोलेड पैनल सपोर्ट दिया गया है, जो फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120 रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।

Back to top button