Nokia 2780 Flip लॉन्च, 15 नवंबर से शुरू होगी बिक्री

नई दिल्ली

Nokia 2780 Flip फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। यह HMD Global का लेटेस्ट फीचर फ्लिप फोन है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 80 डॉलर में लॉन्च किया गया है जो भारतीय अनुसार करीब 6,500 रुपये होती है। इसे रेड और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री 15 नवंबर से अमेरिका में शुरू होगी। इसे भारत में लॉन्च किया गया है या नहीं यह अभी तक क्लियर नहीं किया गया है। चलिए जानते हैं Nokia 2780 Flip के फीचर्स।

Nokia 2780 Flip में 2.7 इंच का TFT प्राइमरी डिस्प्ले और बाहर की तरफ 1.77 इंच का सेकेंडरी पैनल दिया गया है। यह टाइम और कॉलर आईडी जैसी जानकारी देता है। सेकेंडरी डिस्प्ले के ऊपर, एक एलईडी फ्लैश के साथ 5MP कैमरा सेंसर दिया गया है। फीचर फ्लिप फोन में क्लैमशेल डिजाइन है। इसमें टी9 कीबोर्ड दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nokia 2780 Flip को रेगुलर यूज के साथ नॉक और बम्प्स को झेलने के लिए बनाया गया है।

इस फोन में क्वालकॉम 215 चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 1.3GHz क्वाड-कोर सीपीयू दिया गया है। इसके साथ ही X5 LTE मॉडम को 150Mbps की मैक्सिमम डाउनलिंक स्पीड के साथ उपलब्ध कराया गया है। फोन में 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 1450mAh बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Nokia 2780 Flip फोन KaiOS 3.1 के साथ आता है। यह हियरिंग एड कम्पैटिबिलिटी और रियल-टाइम टेक्स्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस पर गूगल मैप्स, यूट्यूब और वेब ब्राउजर पहले से इंस्टॉल हैं। इसमें 2.4GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, MP3, FM रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Back to top button