मध्यप्रदेश में दो दिनों बाद होगा मौसम में बड़ा बदलाव

भोपाल
 मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव होने लगा है। सुबह-शाम के साथ-साथ अब दिन में भी हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि अभी भी राज्य में कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव (Madhya Pradesh Weather News) आया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले समय में ठंड का असर बढ़ेगा। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल इलाके के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद इस जिलों के तापमान में गिरावट और हवा में ठंडक महसूस हो रही है। सर्दी के महीने में भी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और ठंड का एहसास कम है।

गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अक्टूबर में हल्की ठंड होने लगी थी लेकिन नवंबर में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। विभाग के अनुसार, पाकिस्तान से होते हुए अभी तक दो सिस्टम गुजर चुके हैं। जिस कारण से 12 नवंबर से मध्यप्रदेश में ठंड की शुरुआत हो सकती है। 12 नवंबर के बाद दिन औऱ रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इस दौरान पारा करीब 4 डिग्री सेल्सियम तक नीचे आ सकता है।

कैसा रहेगा शनिवार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 12 नवंबर के बाद सर्द हवाओं का असर दिखाई देगा। जिस कारण से ठंड बढ़ेगी। शनिवार को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार को पंचमढ़ी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। बीते साल की तुलना में राज्य में नवंबर महीने में इस बार गर्मी ज्यादा है। पिछले साल नवंबर महीने में रात का औसत तापमान 13 डिग्री सेल्सियम था जबकि इश बार 17 डिग्री सेल्सियम है। वहीं, दिन का तापमान 32 डिग्री है जबकि पिछले साल 29 डिग्री था। शुक्रवार को भोपाल का तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियम था जबकि रात का 17.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। राजधानी में 12 किमी प्रतिघंटे से रफ्तार हवा चल रही है।

दो से तीन दिनों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग अनुसार, राज्य के मौसम में दो से तीन दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। राजस्थान से आने वाली हवाओं का भी असर दिखाई देगा। अभी सिर्फ 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए हैं। हिमालय पर कुछ बर्फबारी हुई, लेकिन अभी ज्यादा ठंड नहीं है। अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा और मौजूदा मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Back to top button