छोटी-सी ट्रिक से अनलॉक करें अपने फोन

नई दिल्ली

स्मार्टफोन पर हर कोई लॉक लगाकर रखता है। क्योंकि हम अपने फोन में कई निजी और जरूरी चीजें सेव रखते हैं। हम चाहते हैं कि इन चीजों पर किसी की भी नजर न पड़े। अपने मोबाइल को लॉक करना एक विकल्प के बजाय एक आवश्यकता बन चुका है। लेकिन तब क्या हो जब आप अपना पासकोड भूल जाएं? अगर ऐसा होता है तो आपका सारा डाटा खराब भी हो सकता है। क्योंकि एक बार पासकोड भूलने के बाद उसे रिकवर करना कई बार बेहद ही मुश्किल हो जाता है।लेकिन अगर आप पहले से ही इस समस्या का समाधान करके रखें तो बेहतर होगा। आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप अपने फोन को बिना पासवर्ड डालें अनलॉक कर सकते हैं। लेकिन यह तरीका आपको पिन या पासवर्ड सेट करने से पहले करना होगा।

    Unlock With Smart Lock:
    यह एक एंड्रॉइड फीचर है जो आपको कुछ स्पेसिफिक कंडीशन्स में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी को बायपास करने की अनुमति देता है। इसके लिए आपको Settings पर जाकर Security पर जाना होगा। इसके बाद Smart lock पर जाना होगा। यह आपके फोन लॉक को याद रखेगा। हालांकि, यह काम आपको पिन सेट करने से पहले करना होगा।

    On-body detection:
    आपको यहां अपने मौजूद लॉक को बिना पासवर्ड अनलॉक करने के लिए 5 विकल्प दिए जाएंगे जिसमें ऑन-बॉडी डिटेक्शन होगा। इसमें फोन सेंस कर लेगा कि आपने फोन को अपने हाथ में लिया हुआ है या नहीं। अगर फोन आपके हाथ या पॉकेट में फोन होगा तो फोन अपने आप ही अनलॉक हो जाएगा।
 
   Trusted places:
    आप किसी ऐसी लोकेशन को सेलेक्ट कर सकते हैं जहां पर जाकर आपका फोन अपने आप अनलॉक हो जाए।

    Trusted devices:
    किसी भरोसेमंद फिटनेस ट्रैकर या कार जैसी अन्य ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट होने पर आपका फोन अपने आप ही अनलॉक हो जाएगा।

    Trusted face:
    फोन को अनलॉक करने के लिए फेशियल रिक्गनीशन का इस्तेमाल करें।
 
  Voice match:
    जैसे ही आपको फोन आपकी आवाज पहचान लेगा वो आपके फोन को अनलॉक कर देगा। इस फीचर को Android 8 Oreo के बाद बंद कर दिया गया था लेकिन पुरानी डिवाइसेज पर ये आज भी काम करता है।

Back to top button