सुबह और शाम शहर में धुंध ने डेरा डालना शुरू किया

भोपाल

राजधानी में अब सर्द हवाओं के असर से सिहरन बढ़ने लगी है। सुबह और शाम शहर में धुंध ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। इस समय  उत्तर भारत का प्रभावित कर रहा पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। इसके असर से पाकिस्तान में बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में  प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी उत्तरी, उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से  प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है।  रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। सुबह और शाम हल्की धुंध छाने लगी है।  जम्मू कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त होने के कारण  उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के अलावा वर्षा भी हुई है। उधर हवाओं का रुख भी उत्तरी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापामान में गिरावट होने लगी है। दूसरी तरफ  एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के 18 नवंबर को उत्तर भारत पहुंचने के आसार है। उसके बाद रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

Back to top button