अच्छी खबर :प्रदेश तीन चरणों में भरे जाएंगे 31000 से अधिक पद

भोपाल
 शासकीय नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए एक अच्‍छी खबर है। मध्य प्रदेश में तृतीय श्रेणी के पदों पर तीन चरणों में भर्तियां होने जा रही हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने एक बार में अधिकतम भर्ती की सीमा पांच प्रतिशत को बढ़ाने की भी सहमति दे दी है। प्रदेश में कुल 31,883 तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती होनी है। वर्ष 2022-23 में 28,465, 2023-24 में दो हजार 57 और 2024-25 में एक हजार 361 पद भरे जाएंगे।

तृतीय श्रेणी के कुल 31000 से अधिक पद भरे जाएंगे

तृतीय श्रेणी के कुल 31000 से अधिक पद भरे जाएंगे। मध्यप्रदेश में तृतीय श्रेणी के 31883 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। 2022-23 में 28465 पदों पर भर्ती देखने को मिलेगी। वहीं 2023-24 में 2057 और 2024-25 में 1361 पद भरे जाएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने भेजा प्रस्ताव

  •     दरअसल भर्ती की अधिकतम सीमा को बढ़ाए जाने को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।
  •     जिस पर वित्त विभाग द्वारा एक बार फिर से अधिकतम भर्ती की सीमा 5% को बढ़ाने की भी सहमति दी गई है।
  •     नियम के तहत जिन विभागों में स्वीकृत संवर्ग के पद 50 से कम है वहां एक ही बार में भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाना है।
  •     जिन संवर्ग में 51 से 500 पद होंगे। वहां इसकी पूर्ति दो चरण में की जानी है।
  •     इसके अलावा ऐसे संवर्ग जहां पद 500 से अधिक है। वहां 3 चरणों में भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है।
  • जारी नियम के तहत 2022-23 में पहले चरण की प्रक्रिया के तहत 50% सीटों को भरा जाएगा। वही 2023-24 में से 50% पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

कितने हैं रिक्त पद

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में राज्य संवर्ग के चार लाख 59 हजार 552 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से तीन लाख 57 हजार 726 पद भरे हुए जबकि एक लाख 1 हजार 958 पद रिक्त हैं। जिन्हें भरा जाना है। इन पदों में से 21000 से अधिक पद बैकलॉग के हैं। जबकि अन्य पद प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के रिक्त पड़े हुए हैं।

Back to top button