26 नवंबर 2022 शनिवार का राशिफल

मेष –  मेष राशि वालों के लिए यह गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। पैसा आएगा लेकिन उसी अनुपात में खर्च भी बनी अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। दूर के स्थानों की यात्राएं हो सकती हैं। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं, जो फायदेमंद साबित होंगे। जमीन, भवन, वाहन आदि खरीदने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। विवाह में बाधा आ सकती है। संतान की चिंता भी बढ़ सकती है। वाद-विवाद में न पड़ें, झगड़ों से दूर रहें।

 वृष-  बृहस्पति का यह परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा, आर्थिक प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।  नौकरी और व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आप जो भी निर्णय लेंगे वह सही साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से राहत मिलेगी लेकिन अनियमित खान-पान से होने वाले पेट के रोगों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की पूरी संभावना है। नवविवाहित जोड़े जो बच्चा पैदा करना चाहते हैं उन्हें मिलेगा। संतान को उन्नति और सफलता मिलेगी।

मिथुन-  मिथुन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का यह गोचर कार्य स्थल पर होने वाला है।गुरुदेव का यह गोचर जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और सफल साबित होगा। जमीन, भवन, वाहन आदि के सुख आपके लिए बढऩे वाले हैं। स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी।  बैंक बैलेंस बढ़ेगा और पुराने कर्ज खत्म होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। घर में पिता से या ऑफिस में उच्च अधिकारियों से बहस करने से बचें।

 कर्क-  बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा, यह समय आपके लिए उन्नति और समाज में मान सम्मान दिलाने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी।नौकरी व्यवसाय में अभूतपूर्व सफलता दिलाएगी। अविवाहितों के विवाह संपन्न होंगे। दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। विदेश यात्रा की संभावना है, छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति और सफलता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह-  इस बार आप अपनी आध्यात्मिक रुचि बढ़ा सकते हैं और आप तंत्र मंत्र, शास्त्रों को पढ़ने में रुचि दिखाएंगे। शोध क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा है। सेहत को लेकर सावधान रहें, पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने आहार से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, मनचाही सफलता मिलने में समय लगेगा। शेयर बाजार और लॉटरी सट्टे से जुड़े लोगों को आकस्मिक धन हानि हो सकती है, सावधान रहें और पूंजी निवेश करें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

 कन्या-  बृहस्पति के इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में यह विशेष रूप से सफल साबित होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साझेदारी के कारोबार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। पराक्रम, पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला- बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए फलदायी रहने वाला है। जो लोग नई नौकरी पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्हें निश्चित तौर से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।काम और शिक्षा के सिलसिले में आप विदेश जा सकते हैं। सेहत का पूरा ध्यान रखें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शत्रु प्रबल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक-  बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए बेहद भाग्यशाली साबित होगा। यह समय बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। व्यवसायी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा है। नए व्यापारिक रिश्ते बनेंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रमोशन होगा। धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की लेखन में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंधों के लिए यह बहुत ही शुभ समय है।

  धनुराशि-  देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आपको समाज में मान- सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। मन की शांति का अनुभव करेंगे। दूसरों के प्रति आपका व्यवहार प्रेमपूर्ण रहने वाला है। जमीन और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख, शांति और आनंद का माहौल रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा।

 मकर राशि- बृहस्पति के इस गोचर के दौरान आपके जीवन से आलस्य दूर हो जाएगा और आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे। लाभ के एक से अधिक रास्ते खुलेंगे। आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने के योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है, आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी।अविवाहित लोगों के विवाह संपन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लाभ दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होगी।प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।

 कुंभ राशि–  देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आर्थिक दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है। धन आगमन के कई रास्ते खुलेंगे और बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। आपकी वाणी की चतुराई और मधुरता के कारण विरोधी भी आपके मित्र बनेंगे। रोग और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा, परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंगों के लिए यह काफी अच्छा समय है।

 मीन राशि– देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जो आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। चारों तरफ सफलता मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। नौकरी व्यवसाय के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति व वेतनवृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी व आपसी मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए समय उत्तम रहेगा।

Back to top button