सुरक्षा :यात्रा के दौरान तीस किलोमीटर का सफर कार से पार करेंगे राहुल गांधी

खरगोन

 राहुल गांधी सुरक्षा की दृटि से आज शाम को तीस किलोमीटर का जंगल के बीच का रास्ता कार से पार करेंगे। इससे पहले वे मोरटक्का से बड़वाह के लिए आगे बढ़े। यात्रा फिलहाल खरगोन के मनिहार पहुंच गई है। यहां से यात्रा का आज का दूसरा चरण दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। शाम को राहुल गांधी महू में डॉ. भीमराव आंबेडर की जन्म स्थली पर आयोजित होने वाले संविधान दिवस के आयोजन में शामिल होंगे। इस आयोजन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्किार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उनका प्रदेश में यह पहला दौरा है। दोनों ही नेता यहां पर एक सभा को संबोधित करेंगे।

कार से पार करेंगे जंगल
सुबह यात्रा महेश्वर विधानसभा के मनिहार पहुंचे। दोपहर 3.30 बजे यात्रा बलवाडा के लिए निकलेगी। बलवाड़ा के बाद यात्रा को सुरक्षा की दृष्टि से जंगल पैदल पार करने की अनुमति नहीं दी गई है। चौरल और भेरुघाट वाले क्षेत्रों को राहुल गांधी कार से पार करते हुए शाम सात बजे महू पहुंचेगे।

धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय
बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, उनके बेटे रेहान, पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।  इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। इस दिग्विजय ने नाराजगी जताई।

Back to top button