बर्फीली हवाओं से आधा मप्र कड़ाके की ठण्ड की चपेट में

भोपाल

हिमालय के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर शहर में दिखने लगा है। वहां से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण भोपाल समेत आधा मप्र कड़ाके की चपेट में है। भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा। यहां नवंबर में 5 साल बाद ऐसा हुआ, जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पचमढ़ी में पारा 5.2 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के 21 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से इर्द गिर्द रहा।  वेस्टनर्  डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही हवा का रुख उत्तरी हो गया है और पारे में तेजी से गिरावट होने लगी है। भोपाल में रात के तापमान में 24 घंटे में 0.4 डिग्री की गिरावट हुई। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। इससे पहले 2017 में 25 नवंबर को रात का तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि पारे में उतार चढ़ाव के बीच अब शीतलहर के आसार नजर आने लगे हैं।

Back to top button