07 दिसम्बर बुधवार का राशिफल

मेष

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शुभ है। आमदनी बढ़ने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ

नए काम के लिहाज से दिन तो शुभ है, लेकिन दुविधा बनी रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। परिजनों का सभी काम में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रेम और एकता बढ़ेगी।

मिथुन

आज आप बहुत ही भावुक रहेंगे। जमीन जयादाद से जुड़े किसी भी मामले में हाथ ना डालें। छोटे बच्चों से जिद ना करें, वरना घर का माहौल नकारात्मक हो सकता है। पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें।

कर्क

आज अच्छे अवसर आपके हाथों से निकल जाएंगे। आपका अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। नया काम करने के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी पर क्रोध कर सकते हैं।

सिंह

आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, विदेश से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। विदेश जाने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

कन्या

आपके खर्च बढ़ सकते हैं। घर में वाद-विवाद हो सकता है। संयम से काम लें। मानहानि के योग हैं। सेहत में भी गिरावट आ सकती है।

तुला

आज रूके हुए सभी काम पूरे होंगे। नए काम के अवसर मिलेंगे। रूका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक

किसी काम के लिए अनैतिक रास्ता अपना सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। लालच ना करें। किसी पर गुस्सा निकाल सकते हैं। सेहत पर क्रोध हावी हो सकता है।

धनु

आज कारोबार में मुनाफा होगा। अच्छे शेयर से लाभ हो सकता है। किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर

बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। दोपहर के बाद कोई परेशानी हो सकती है। आज अहंकार का त्याग करें। बच्चों से हुए मतभेद को खत्म कर लें।

कुंभ

सभी प्रकार के कानूनी मामलों से दूरी बनाये रखें। सोच-विचार के बाद ही आज कोई फैसला करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम बनाएं। पार्टनर का प्यार मिलेगा।

मीन

आज आप किसी बात पर चिंतित रह सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चे आर्थिक स्थिति के लिहाज से ठीक नहीं हैं। उदर विकार हो सकता है। शेयर बाजार से आज दूर रहें।

Back to top button