09 दिसंबर शुक्रवार का राशिफल

मेष: आज के दिन चंद्रमा आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे चंद्रमा के गोचर से विभिन्न क्षेत्रों से आपको लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन सोच विचार करके निवेश करेंगे तो भविष्य में लाभ पा सकते हैं। बड़े भाई बहनों से इस राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में बहुत सक्रिय नजर आएंगे जिससे आपके सीनियर आपसे काफी प्रभावित होंगे। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करते हैं तो आपको आज सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे अटके काम पूरे हो सकते हैं। पिता के साथ भी आपके संबंध सुधरेंगे जिससे पारिवारिक जीवन में भी सुखद समय आज के दिन आप बता सकते हैं।

मिथुन: चंद्रमा आज आपके अष्टम भाव से नवम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते जीवन में आ रही परेशानियां कम होंगी। गुरुजनों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के शिक्षार्थियों को अच्छे फल मिलेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी इस राशि के जातक हिस्सा ले सकते हैं। घर के वरिष्ठजनों के साथ इस राशि के जातक अच्छा समय बिता सकते हैं।

कर्क: आज के दिन आपको घर से बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं। हालांकि इस राशि के उन जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे जो गूढ़ विषयों का अध्ययन करते हैं। कर्क राशि वाले कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ आज के दिन प्राप्त हो सकता है।

सिंह: आज के दिन आप के वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। साझेदारी के कारोबार में भी सिंह राशि के जातकों को सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधानी आपको बरतनी चाहिए।

कन्या: चंद्रमा का गोचर आज आपके षष्ठम भाव में होगा। इसलिए कन्या राशि के लोगों को आज के दिन सावधान रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आप के खिलाफ साजिशें कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ सोच समझ कर बातचीत करें नहीं तो जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बेवजह की चिंता करने की बजाय आपको योग ध्यान से मानसिक शांति पाने की कोशिश करनी चाहिए।

तुला: तुला राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अच्छे फल आज के दिन मिल सकते हैं। चंद्रमा आज आपके पंचम भाव में स्थित होंगे इसलिए लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान इस राशि के कुछ जातक बना सकते हैं। संतान पक्ष से भी तुला राशि वालों को अच्छा समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक: चंद्रदेव आज के दिन आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में सुखद फल आपको मिल सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब था तो आज के दिन उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। वृश्चिक राशि के कुछ जातक आज के दिन वाहन खरीद सकते हैं।

धनु: चंद्रमा आज के दिन आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे इसलिए साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला न ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं।

मकर: चंद्रमा आज के दिन आपके लग्न भाव से निकलकर आप के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा के गोचर से आपकी वाणी में मिठास देखने को मिलेगी। इसके साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं तो मान सम्मान आपको प्राप्त हो सकता है। कुटुंब में किसी तरह का मांगलिक कार्य होने की संभावना है, जिसमें आप शरीक भी हो सकते हैं।

कुंभ: चंद्रमा का गोचर आज आपकी ही राशि में होगा इसलिए आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में यदि किसी तरह की परेशानी चल रही थी तो वह भी आज के दिन दूर हो सकती हैं। कुछ लोग योग-ध्यान करके मानसिक शांति पाने की कोशिश करते नजर आएंगे।

मीन: चंद्रमा का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा इसलिए बेवजह के खर्चों से आज के दिन आपको बचना होगा। किसी आध्यात्मिक गुरु से आपकी मुलाकात आज के दिन हो सकती है। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले जातक आज के दिन लाभ पा सकते हैं।

Back to top button