श्रीलंका के खिलाफ करेगा भारत नए साल का आगाज; देखें पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

 नई दिल्ली
 

IND vs SL 2023 Full Schedule: साल 2023 की शुरुआत टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ घर में सीरीज खेलकर करेगा। भारत इस दौरान पड़ोसी देश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के अलावा इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगा। श्रीलंका के भारत दौरे का आगाज 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगा। भारत को मात्र 13 दिनों के अंदर श्रीलंका के खिलाफ कुल 6 मैच खेलने है। दूसरा टी20 5 जनवरी को पुणे में तो सीरीज का आखिरी मैच 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है। वहीं बात वनडे सीरीज की करें तो, 10 जनवरी को पहला वनडे गुवाहटी में खेला जाएगा, वहीं अगले दो मैच 12 और 15 जनवरी को क्रमश: कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में होंगे। इस सीरीज के लिए भारत और श्रीलंका दोनों की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हो चुका है।
 
भारत बनाम श्रीलंका 2023 फुल शेड्यूल-

पहला टी20 – 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) – मुंबई – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से
 
पहला वनडे – 10 जनवरी 2023 (मंगलवार) – गुवाहाटी – दोपहर 2 बजे से
दूसरा वनडे – 12 जनवरी 2023 (गुरुवार) – कोलकाता – दोपहर 2 बजे से
तीसरा वनडे – 15 जनवरी 2023 (रविवार) – तिरुवनंतपुरम – दोपहर 2 बजे से

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज स्क्वॉड

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
 

श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (वीसी), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

भारत के खिलाफ श्रीलंका की टी20 और वनडे टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस भानुका राजपक्षे, चारिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडू फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा 
 

भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

श्रीलंका के खिलाफ भारत घरेलू सरजमीं पर तीन मैच की टी20 सीरीज के अलावा इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलेगा। इन सभी मैचों का लुत्फ भारतीय क्रिकेट फैन टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं टी20 मुकाबलों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा। भारत बनाम श्रीलंका 2023 सीरीज को मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन कर सकते हैं।

Back to top button