‘मैत्री’ में मेल लीड रोल निभाएंगे पॉपुलर एक्टर नमिश तनेजा

जी टीवी एक दशक से ज्यादा समय बाद सनशाइन प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर एक रोमांचक नया शो ‘मैत्री’ लेकर आ रहा है। इस शो में जहां पॉपुलर एक्ट्रेस श्रेनु पारिख, मैत्री का टाइटल रोल निभाएंगी, वहीं टैलेंटेड एक्टर नमिश तनेजा आशीष (नंदिनी के पति) के रोल में नजर आएंगे।  वो एक सफल वकील का रोल निभाने जा रहे हैं, जो अपने पेशे को कमाई का जरिया नहीं बल्कि लोगों की मदद करने का माध्यम मानता है। असल में वो एक सिद्धांतवादी आदमी है और हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश करता है। वो एक फैमिली मैन है, जो सबका बहुत ख्याल रखता है और किसी के लिए भी अपने मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं करता। नंदिनी का पति होने के नाते वो उसकी बेस्ट फ्रेंड मैत्री के भी करीब है। नमिश तनेजा कहते हैं कि जब मैंने इस किरदार के बारे में सुना तो मैंने इस रोल के लिए हां कहने में एक सेकंड भी नहीं लगाया, क्योंकि मैं आशीष से काफी कुछ मिलता-जुलता हूं।

Back to top button