जनगणना में अभी और होगी देरी, अधिकारियों ने दी जानकारी

नई दिल्ली
भारत में जनगणना करने की कवायद को 30 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (National Population Register) को अपडेट करने की प्रक्रिया देश भर में एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण इसे टाल दिया गया था।

30 जून तक प्रशासनिक सीमाओं को किया गया सील
इस संबंध में भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने सभी राज्यों को भेजे पत्र में बताया कि प्रशासनिक सीमाओं को सील करने की तारीख 30 जून तक बढ़ा दी गई है। मानदंडों के तहत, जिला, उप-जिलों, तहसीलों, तालुकों और पुलिस थानों जैसी प्रशासनिक जगहों पर अलर्ट की वजह से तीन महीने बाद ही जनगणना की जा सकती है। पत्र में यह भी कहा गया कि राज्य सरकारें 30 जून, 2023 तक प्रशासनिक सीमा में किसी भी बदलाव को लागू कर सकती हैं और अधिसूचना के माध्यम से इसकी जानकारी उन्हें दे सकती हैं।
 
जनगणना का काम रुका हुआ है
बता दें कि कोविड महामारी से पहले 1 जनवरी, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक प्रशासनिक सीमाओं पर रोक प्रभावी थी। बाद में जनगणना 2021 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था और नई इकाइयां बनाने की अनुमति के लिए राज्यों से कई अनुरोध प्राप्त हुए थे। इसके बाद इसे दो 31 दिसंबर, 2021 और फिर 31 दिसंबर, 2022 तक टाला गया था। जनगणना का काम अभी भी रुका हुआ है और सरकार ने अभी तक नए कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

Back to top button