फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 हेतु राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

कटनी
 फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के तहत राजनैतिक दलों के साथ बैठक का कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष मे दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष जिला शहर इंडियन नेशनल कांग्रेस श्री मिथलेश जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी जागीर सिंह भट्टी, जिला महासचिव बहुजन समाज पार्टी रधुबीर सूर्यवंशी, भाजपा से सौरभ अग्रवाल, अनंत उरमलिया, एन.सी.पी से योगेश सिंह परिहार, सी.पी से सरफराज सहित अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक में जिले मे विधानसभा वार मतदान केर्न्द्र एवं मतदाताओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान 05 जनवरी 2023 एवं 09 नवंबर 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची में जेण्डर रेशों की जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि 05 जनवरी की स्थिति मे प्रकाशित सूची के अनुसार जिले मे कुल 966530 मतदाता है जिसमे पुरूष मतदाता 496143 तथा महिला मतदाता 470353 तथा थर्ड जेंडर के मतदाता कुल 34 है। मतदाताओं का जेंडर रेसियो 948.2 तथा ईपी रेसियो 62.4 है।

बैठक के दौरान जिले में विधानसभावार जोड़े गए नवीन मतादताओं की जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि नवीन नाम जोडने हेतु कुल लक्ष्य 30000 निर्धारित थ जिसमे 32222 मतदाताओं का नाम जोडा गया है नवीन नाम जोडनें का प्रतिशत 107.41 है।

18 से 19 आयु वर्ग के नाम जोडने हेतु दिये गए लक्ष्य के अनुरूप जोडे गए नवीन मतदाताओं की विधानसभा वार जानकारी से अवगत कराते हुए बताया गया कि कुल 14333 पुरूष मतदाता तथा 11081 महिला मतदाता एवं अन्य 2 इस तरह कुल 25416 मतदाताओं का नाम जोडा गया है जिसका प्रतिशत 84.72 है। विधानसभा वार ईपिक वितरण की जानकारी के संबंध में बताया गया कि फार्म -6 के तहत 25254, फार्म -8 के अंतर्गत 11869 तथा फार्म -001 के कुल 282 ईपिक कार्ड्स पी.डी एफ ई.आर.ओ द्वारा अपलोड की गई है।  

बैठक के दौरान मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की मतदाता सूची की हार्डकापी एवं साफ्टकापी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दिये जाने की जानकारी से अवगत कराया गया। तथा उपस्थित राजनैतिक दलों के सदस्यों से मतदाता सूची के संबंध में सुझाव लिये जाकर अवगत कराया गया कि अप्रेल मे पुनः मतदाता सूची के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की जायेगी। उपस्थित सदस्यों से ऐसे नवीन मतदाता जिनका नाम किसी भी कारणवश मतदाता सूची मंे नहीं जुड पाया है उनका नाम मतदाता सूची में जुडवानें मे सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई।

Back to top button