पांच फरवरी से विकास यात्राएं शुरू,रूट मैप व तैयारी के दिए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठक  कर उन्हें रूट मैप बनाकर  विकास यात्रा की तैयारी शुरु करने के निर्देश दिए है। इन विकास यात्राओं के दौरान प्रदेशभर मे विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने है। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे, उनकी समस्याओं का समाधान हो और सरकार जनता के लिए किस तरह की योजनाएं संचालित कर रही है यह जनता को बताना है।

  मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि विकास यात्रा के दौरान मंत्रीगणों के दौरे की योजना के लिए आज हम बैठे है  जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन मंत्रियों के साथ चर्चा कर रूट मैप तैयार कर विकास यात्रा की तैयारी शुरु करें। इसमें हितग्राहियों को लाभ, हितग्राहियों से चर्चा और संवाद किया जाए। जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक में भी मंत्रियों के दौरे होंगे।  इसकी ठीक योजना बने ताकि  योजना का लाभ व्यवस्थित रुप से मिल सके। दौरे के दौरान विकास के लक्ष्यों का उद्देश्य पूरा हो और मंत्री लौटने के बाद रिपोर्ट भी देंगे। संत रविदास की जयंती पांच फरवरी से विकास यात्रा शुरु होगी।  जो काम पूरे हुए उनका लोकार्पण और जो शुरु होने है उनका शिलान्यास होगा। सभी मंत्रियों के पास हर विधानसभा की सूची होगी। जो सीएम जनसेवा के हितग्राही है उन्हें हितलाभ देना प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा में सम्मेलन भी होंगे। गांव या ग्राम  पंचायत के हितग्राही सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा में अधिक से अधिक एरिया कवर हो। विकास यात्रा से पहले भी एक बार दो दिन के दौरे मंत्री जरुर करें। विकास यात्रा हमारे कामों को जनता के बीच ले जाने का काम है।  

प्रभारी मंत्रियों से समन्वय बनाकर काम करें अफसर
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे तैयारी कर लें। विकास यात्रा  पांच फरवरी से अधिकतम 25 फरवरी तक होगी। कलेक्टर, कमिश्नर, प्रभारी मंत्रियों से समन्वय  बनाकर काम करे। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी मंत्रीगण प्रभावी ढंग से जनता के बीच जाएंगे और उत्साह का वातावरण बनेगा।

खेल का वातावरण बनेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स से
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स से खेल का वातावरण बनेगा।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाए। प्रदेश भर में जहा आयोजन होने है वहां सभी जरुरी व्यवस्थाएं हो।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद, विधायक खेलों का वातावरण बनाएं। गांव में प्रतियोगिताएं कराए।  प्रधानमंत्री की मंशा है स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा और इस तरह की कुछ स्पर्धा हो।

गणतंत्र दिवस के आयोजन से समाज के हर वर्ग को जोड़ें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों और अधिकारियों से ने कहा कि सभी समाज, व्यापारीगण, संस्थाएं , संगठन सभी को  को गणतंत्र दिवस में आमंत्रित किया जाए। समाज के हर वर्ग को इस कार्यक्रम से जोड़ें।  गणतंत्र दिवस से  एक दिन पहले सभी मंत्रीगण अपने निर्धारित ध्वजारोहण  वाले जिले में पहुंच जाए औश्र समाज के प्रमुख वर्ग से संवाद करे और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित करे। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए भी उन्होंने सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

Back to top button