शाहरुख ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

इस समय हर तरफ सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान का बोलबाला है। उनकी फिल्म 'पठान' को लेकर जो क्रेज देखने को मिल रहा है, वो वाकई में बेहद शानदार है। खासतौर पर तब, जब बॉलीवुड को लंबे अर्से से सुपरहिट मूवी की दरकार थी। खैर। 'पठान' वो कर दिखाया है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। इसने हिंदी बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर दिया है। चार साल से स्क्रीन से गायब SRK की वापसी कर दी है। फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच शाहरुख ने भी 'पठान' वाले अंदाज में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान ने 'पठान' मूवी का डायलॉग 'देश के लिए क्या कर सकते हो…' लिखते हुए ट्वीट किया, 'सभी को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं। हमें वो सब संजोना चाहिए, जो हमारे संविधान ने हमें दिया है और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। जय हिंद।' इस ट्वीट ने सभी का दिल छू लिया है।

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'पठान' 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर कई जगहों पर विरोध भी देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली। 'पठान' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं और ऐसा करने वाली ये पहली बॉलीवुड मूवी है। यानी देश के साथ-साथ विदेश में भी किंग खान का डंका बज रहा है।

शाहरुख खान की आखिरी मूवी 'जीरो' साल 2018 में रिलीज हुई थी और ये महा फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद शाहरुख कैमियो रोल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे। अब 'पठान' से उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। उनके पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' और साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' है।

Back to top button