टॉप-10 अरबपतियों में अब कोई भारतीय नहीं, अडानी-अंबानी दोनों बाहर

 नई दिल्ली 

हिंडनबर्ग की आंधी में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति ऐसे उड़ी कि वह अरबपतियों की टॉप-10 ही नहीं बल्कि टॉप-20 लिस्ट से भी बाहर हो गए। वहीं, रिलांस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी टॉप-10 से बाहर हो चुके हैं। एक साल से अधिक समय तक ब्लूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 में अडानी-अंबानी का दबदबा रहा, लेकिन अब ये दोनों बाहर हो चुके हैं।
 
अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर महज 9 दिन में करीब 60 फीसद तक लुढ़क गए। अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत 29 जनवरी तक 4 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा गिर गई थी। हफ्ते भर में कीमत करीब 5 लाख करोड़ रुपये गिरी है। बता दें 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडानी  ग्रुप के शेयरों की कीम लगभग आधी रह गई है। उस समय 19 लाख करोड़ रुपये थी, अब 9 लाख करोड़ रुपये है। इसका असर उनके नेटवर्थ पर पड़ा।

गौतम अडानी के पास अब केवल 63.3 अरब डॉलर की संपत्ति है और 21वें नंबर के अमीर हैं। इस साल उनकी संपत्ति दुनिया में सबसे तेजी से घटी है। इस साल अब तक उन्हें 61.6 अरब डॉलर की चोट लगी है। जबकि, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 6.36 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अगर दोनों की संपत्ति में गिरावट की तुलना करें तो अडानी की संपत्ति अंबानी के मुकाबले इस साल करीब 10 गुना कम हुई है।
 
साल 2023 एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इन तीनों की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बुरे दौर को पीछे छोड़ एलन मस्क इस साल अब तक कमाई में नंबर वन हैं। उनकी संपत्ति 37.6 अरब डॉलर बढ़ी है। 

Back to top button