सीएम शिवराज ने सागर में की बड़ी घोषणा बोले: प्रदेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा संत रविदास का भव्य मंदिर

सागर
मध्य प्रदेश के सागर (sagar) में संत रविदास (sant ravidas) जयंती के उपलक्ष में संत समागम एवं हितग्राही सम्मेलन कजली वन मैदान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा (bjp)प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा (BD Sharma) शामिल हुए. इस दौरान सीएम शिवराज (cm shivraj) ने सागर के प्रतिमा इलाके में 100 करोड़ रुपये से संत रविदास के भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की. साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा किया कि लाडली बहना योजना के तहत हर महीने अनुसूचित जाति की महिलाओं के खाते में 1000 रुपए डाले जाएंगे.  मंदिर में रविदासजी की सारी सीखें उकेरी जाएंगी। आयोजन में सीएम शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश जल निगम की शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। जिसकी लागत 291 करोड़ 25 लाख रुपए है।

संत रविदास महाकुंभ का आयोजन सागर के कजलीवन मैदान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवराज ने कहा कि संत शिरोमणि का जन्म काशी में हुआ था। इसलिए काशी तक तीर्थयात्रा ट्रेन चलाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के बच्चों को स्कॉलरशिप के लिए आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने की घोषणा भी की। मतलब अब 8 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले अजा परिवार के बच्चे भी छात्रवृत्ति के हकदार होंगे। इसके बाद मंच से नीचे आकर संतों पर पुष्प वर्षा की, साथ ही कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, संत शिरोणमणि रविदास के विचारों को आज BJP चरितार्थ कर रही है।

SC स्टूडेंट्स के लिए छात्रवृत्ति की आय सीमा 8 लाख की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने SC वर्ग के स्टूडेंट्स की छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के बेटा-बेटियों को छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा 6 लाख रुपए वार्षिक थी। अब यह सीमा बढ़ाकर 8 लाख रुपए की जाती है। विदेश में अध्ययन करने वाले अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्रों में 20% भूखण्ड SC-ST के लिए आरक्षित होंगे

सीएम शिवराज ने कहा कि अनुसूचित जाति के जो बेटा-बेटी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, फैक्ट्री लगाना चाहते हैं तो इसके लिए हम तय कर रहे हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में 20% भूखण्ड अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आरक्षित किया जाएगा। संत रविदास जी महाराज ने जो बातें कही, उन्हें पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। यह पूरा कार्यक्रम अनुसूचित जाति के भाई-बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है।

शिवराज बोले- कांग्रेस सिर्फ बातें करती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदासजी की सीख है कि सभी को बराबर मानो। उन्होंने कहा- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां सभन को मिलै अन्न, छोट बड़न सभ सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न… यह संदेश संत शिरोमणि रविदासजी ने दिया। हम ऐसे समाज की स्थापना के लिए संकल्पित हैं। कांग्रेस सिर्फ SC समर्थन की बड़ी-बड़ी बातें करती है, कांग्रेस ने कभी गरीबों को अन्न दिया क्या? हमने दिया अपना कर्तव्य समझकर, एहसान नहीं किया। हमारी विकास यात्राएं निकल रही हैं। गांव-गांव जा रही हैं। अगर कोई वंचित रह गया हो तो हर एक का नाम विकास यात्रा में ही जोड़ दिया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदासजी महाराज के संदेश को आत्मसात कर हम विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, कमजोर और वंचित परिवारों को आवास, शिक्षा, चिकित्सा एवं सभी बुनियादी सुविधाएं दे रहे हैं। संत रविदासजी के बताए रास्ते पर चलते हुए हम जनता की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ढाई साल में 6 लाख 69 हजार 25 लोगों को 5 हजार 18 करोड़ 77 लाख रुपए एससी के भाई-बहनों को दिया।

संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी

कजलीवन मैदान में आयोजित महाकुंभ में संत रविदास के जीवन दर्शन, विचार, शिक्षा और उनके संदेशों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर 'एक जिला एक उत्पाद' प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें सागर के खुरई में बनने वाले कृषि यंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया है। स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित किए जाने वाले उपयोगी उत्पाद व सामग्री के स्टॉल भी लगाए गए है। सीएम ने इन सभी प्रदर्शनी को भी देखा।

 

Back to top button