अवैध नशीली कफ सिरप तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

 सतना

घटना विवरण:- पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक नशीली कफ सिरप तस्करो के विरूद्ध लगातार सतत अभियान चलाकर कार्यवाही करने के तारतम्य में। विश्वसनीय सूत्रो के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना पर दिनांक 09.02.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना सुरेन्द्र जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान द्वारा उपनिरी. ओशो गुप्ता चौकी प्रभारी बेला के हमराह टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम केमार गोविन्दगढ तिराहा संतोष ढाबा में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान संतोष ढाबा में शुभम सिंह को हमराही स्टाफ के साथ पकडा गया जिससे पूछ ताछ किया गया जो पूछ ताछ पर अपने घर के अन्दर कमरे में नशीला कफ रखे होना एवं विक्री करना बताया एवं कोरेक्स को रात के समय भाई अभिषेक सिंह उर्फ छोटू व्दारा किसी अज्ञात व्यक्ति से लाना बताया एवं भाई को बाहर चले जाना बताया मौके पर बैधानिक कार्यबाही कर आरोपी शुभम सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम केमार थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना के अधिपत्य से एक सफेद रंग की बोरी में 560 शीशी आनरेक्स कम्पनी  कीमती लगभग 84000/- रू जब्त कर थाना रामपुर बाघेलान में अपराध क्रमांक 91 / 2023 धारा  8B,21,22 NDPS Act एवं. 5/13 म.प्र. ड्र्ग्स कंट्रोल एक्ट का कायम किया जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।  

आरोपीगण का नाम पताः- (1) शुभम सिंह पिता स्व. संतोष सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम केमार थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (म.प्र.)      
(2) फरार आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पिता स्व. संतोष सिंह निवासी ग्राम केमार थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (म.प्र.)

जब्त सामग्री – 560 शीशी आनरेक्स नशीली कफ सिरप कीमती लगभग 84000/- रू  

सराहनीय भूमिका:- सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी. संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान, उप निरी. ओशो गुप्ता चौकी प्रभारी बेला, उपनिरी. जीतेन्द्र आर्यन, का. उप निरी लक्ष्मीकान्त मिश्रा, प्र.आर. रवींद्र दोहरे, प्र.आर. ओम नारायण मिश्रा, प्र.आर.चा. तुलसीदास रावत, आर. अनूप मिश्रा,आर. प्रवीण तिवारी, आर. देवेन्द्र सिंह, आर. रामानुज दुवे, आर. विश्वदीप तिवारी, आर. गौरव मिश्रा, आर. वेदप्रकाश यादव, म.आर. शुभाँसी तिवारी, सै. विनोद चतुर्वेदी आदि सराहनीय भूमिका रही है ।

Back to top button