चेतन शर्मा ने बताया, क्या कप्तानी को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद था?

नई दिल्ली
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मंगलवार 14 फरवरी से सुर्खियों में हैं। इसका कारण ये है कि उनका एक स्टिंग ऑपरेशन इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने भारतीय क्रिकेट में भूकंप लाने का काम किया है। इस स्टिंग ऑपरेशन को जी न्यूज ने किया है। इसी दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी को लेकर कोई विवाद नहीं था, लेकिन ईगो जरूर था।

उन्होंने खुफिया कैमरे पर बताया, "जब दो बड़े नेता होते हैं, तो दोनों में ईगो का बड़ा टकराव होता है। टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच ईगो का टकराव होता था। दो खेमे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के नेता हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच लड़ाई नहीं है, बल्कि ईगो है। आप कह सकते हैं कि दोनों बड़े फिल्मी सितारों की तरह हैं, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र।"
 
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद कुछ ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी को लेकर मतभेद है, लेकिन उस समय टीम के कोच रवि शास्त्री ने इस बात से इनकार कर दिया था कि दोनों के बीच कोई भी विवाद नहीं है। हालांकि, कुछ समय के बाद विराट कोहली से कप्तानी छीन ली गई और रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली थी।

 

Back to top button