Mappls ऐप से गड्ढों और रोड ब्रेकर का चलेगा पता

नई दिल्ली

आजकल एक्सीडेंंट्स की खबरें काफी सामने आ रही हैं। कई बार एक्सीडेंट्स ऐसी चीजों के चलते हो जाते हैं जिनका पता अगर हमें पहले से हो तो दुर्घटना को रोका जा सकता है। एक ऐसी ऐप है जो आपको रास्ते पर आने वाले गड्ढो, डिवाइडर, टर्न, वन वे, फ्लाईओवर, स्लिप रोड्स आदि की जानकारी देती है। Mappls ऐप सड़क दुर्घटना से आपको बचाने के लिए पूरी मदद कर सकती है। यह ऐप क्या-क्या काम कर सकती है ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

मिलेंगे रियल टाइम अपडेट:
    ट्रैफिक को लेकर रियल-टाइम अपडेट
    हाउस लेवल मैप सर्च
    सही वॉयस नेविगेशन

ये मिलेंगे सर्विसेज:
    एक्सीडेंट से बचने के लिए यह ऐप काफी मददगार है। यहां आपको गार्बेज डंप, खराब स्ट्रीट लाइट्स, पॉटहोल्स, वॉटर लॉगिंग जैसी चीजों का पहले से पता चल जाएगा।
    इसके साथ ही आप यहां से अपनी लोकेशन अपने घरवालों और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

और क्या किया जा सकता है?
    आप अपने नजदीकी रेस्त्रां और मॉल्स को ढूंढ सकते हैं। इसके लिए भी कई जगहों को ढूंढा जा सकता है।
    बैंक, पब, कॉफी, पार्किंग, फार्मा आदि को भी ढूंढा जा सकता है।
    इसके साथ ही अगर आप अपने दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो उस रूट पर पड़ने वाले टोल्स और फ्यूल कॉस्ट का अंदाजा भी इसी से लगाया जा सकता है।
    इसके साथ ही किसी भी जगह की 360 डिग्री व्यू भी देख सकते हैं।

कैसी है इस ऐप की लोकप्रियता:
इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे 5 में से 4 रेटिंग दी गई है। गूगल प्ले स्टोर पर इसके 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स हैं।

कैसे करें ऐप का इस्तेमाल:
ऐप ओपन होने के बादआपको सबसे पहले नीचे दिए गए Directions पर टैप करना है। फिर आपको स्टार्ट प्वाइंट और जहां जाना है वहां की लोकेशन सेलेक्ट करें। फिर Start पर टैप करना होगा। अब खराब रास्त या पॉटहोल्स जैसी जगहों को देखने के लिए आपको जहां टाइम दिया गया होगा उसके बराबर में दिए गए आइकन पर टैप करना होगा और आपको यहां से ये सभी जानकारी मिल जाएगी।

Back to top button