Amit Shah: मैहर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,सतना में किया मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

मैहर

चुनावी साल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश में हैं। वे 24-25 फरवरी को प्रदेश में रहेंगे। शाह शुक्रवार दोपहर बीएसएफ के विमान से खजुराहो पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। इसके बाद वे सतना से मैहर पहुंचे, जहां उन्होंने शारदा माता के दर्शन किए। उनके साथ राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी है  ।

मैहर में दर्शन पूजन के बाद अमित शाह लंच करेंगे किया । इसके बाद वे सतना में 550 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करा । फिर शबरी जयंती पर आयोजित जनजाति महाकुंभ में हिस्सा लेने जाएंगे। कार्यक्रम में गृहमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें एक लाख आदिवासियों के शामिल होने का अनुमान है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को खजुराहो एयरपोर्ट होकर मैहर पहुंचे और माता शारदा के दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद सतना में कोल जनजाति के समागम में शामिल हुए। शाह आज सतना में नाइट हाल्ट करेंगे और कल सुबह खजुराहो होकर यूपी के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को खजुराहो एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अगवानी की। इसके बाद दोनों ही नेता मैहर पहुंचे और जगतजननी शारदा माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। शाह का शुक्रवार को सतना में बने मेडिकल कालेज का लोकार्पण कार्यक्रम भी है। इसके बाद वे स्थानीय होटल में रुकेंगे और विन्ध्य क्षेत्र के जिलों की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विन्ध्य में बीजेपी की सीटों का परचम लहराए रखने की रणनीति से अवगत कराएंगे। शाह की अगवानी के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को ही सतना पहुंच गए हैं और वहां तैयारियों का जायजा लिया है। शुक्रवार को सतना में शबरी महोत्सव के अंतर्गत होने वाली सभा के दौरान प्रदेश भर के  कोल जनजाति के एक लाख लोगों के बीच सीएम चौहान नई घोषणा का ऐलान भी कर सकते हैं।

विन्ध्य में कार्यकर्ताओं का गुस्सा कम करने पर फोकस
विन्ध्य क्षेत्र ने पिछले विधानसभा में बीजेपी को सबसे अधिक सीटें दी थीं लेकिन उसके हिसाब से पार्टी और सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे विन्ध्य के कार्यकर्ता उपेक्षित मान रहे हैं और उनमें गुस्सा भी है। केंद्रीय नेतृत्व को इसकी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि सतना में शाह का पहली बार रात्रि विश्राम और बैठक इसी के मद्देनजर तय की गई है। इस बैठक में विन्ध्य के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों की भी मौजूदगी रहेगी।

Back to top button