शेयर बाजार में लौटी बहार, अडानी ग्रुप के सभी 10 स्टॉक्स में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी में हरियाली

 नई दिल्ली

शेयर बाजार में अरसे बाद आज हरियाली दिखी है। प्री-ओपनिंग में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स हरे निशान पर थे। शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप का स्टॉक्स में बंपर तेजी नजर आ रही थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 487 अंकों की बंपर तेजी के साथ 59396 के स्तर पर था और सभी स्टॉक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में एसबीआई 3 फीसद से अधिक की तेजी के साथ था टॉप गेनर था। वहीं, निफ्टी 154 अंकों की उछाल के साथ 17476 के स्तर पर था। निफ्टी 50 के कुल 48 स्टॉक्स हरे निशान पर थे। यहां केवल डॉक्टर रेड्डी और सिप्ला ही लाल निशान पर थे। निफ्टी टॉप गेनर में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, रिलायंस और टाटा स्टील जैसे स्टॉक्स थे।

अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स में बंपर उछाल
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज शुरुआती कारोबार में ही के शेयर 8 फीसद से अधिक उछला।  अडानी पावर और अडानी ग्रीन में 5 फीसद की तेजी थी। अडानी पोर्ट भी 5 फीसद से ऊपर था। अडानी विल्मर भी अपर सर्किट पर था। अडानी ट्रांसमिशन भी पांच फीसद की बढ़त पर था। जबकि, अडानी गैस, एसीसी, अंबुजा सीमेंट और एनडीटीवी में भी आज बढ़त दिख रही है।

बता दें बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 331.85 अंकों की उछाल के साथ 59,241.20 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17451 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

 

Back to top button