हॉटी टॉप और गॉगल में दिखा मलाइका अरोड़ा का रए लुक

मुंबई।

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी पजेसिव रहती है। वह बिना मिस किए जिम या फिर योगा क्लास जाती ही है। कुछ देर पहले उनकी फोटोज सामने आईं हैं, जिसमें वह हॉटी योगा टॉप और गॉगल लगाए नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा का हॉटी लुक वायरल हो रहा है। 49 की उम्र में भी वह काफी बोल्ड नजर आती हैं। योगा सेंटर के बाहर स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा धूप से परेशान नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा काले रंग के योगा वियर में नजर आईं। उनके हाथ में एक बोटल भी थी। योगा सेंटर के बाहर मलाइका अरोड़ा ने कैमरामैन को हाथ हिलाकर पोज दिए। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया था कि वह अर्जुन कपूर के साथ शादी की प्लानिंग कर रही हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Back to top button