सर्व ब्राम्हण समाज धार द्वारा मनाया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम लालबाग परिसर में महाआरती व प्रसादी के साथ हुआ सम्पन्न

धार
परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राम्हण समाज धार द्वारा दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया था। समाजजन ने बड़ी संख्या में धारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सपत्निक रूद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान की पूजा अर्चना की। कर्मकांडी ब्राम्हण द्वारा मंत्रोच्चारण से वातावरण गुंजायमान हो गया। धारेश्वर मंदिर प्रांगण में उपस्थित समाज की मातृ शक्ति ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित समाज जन व श्रृद्धालुगण झूम उठे।

परशुराम मंदिर में महाआरती
दोपहर ठीक 12 बजे बसंत विहार स्थित परशुराम मंदिर पर सर्व ब्राम्हण समाज एवं सनातनी बंधुओं द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महाआरती का आयोजन कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। महाआरती में प्रमुख रूप से उप जिलाधीश वीरेंद्र कटारे, सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विश्वास पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, संयोजक डाॅ. अशोक शास्त्री, यात्रा प्रभारी ऋषि भार्गव, सर्व ब्राम्हण समाज सचिव प्रवीण शर्मा एडवोकेट, गोटू शुक्ला, सुधीर त्रिवेदी, प्रेम रावल आदि समाजजन उपस्थित थे। परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से गौधुली बेला में भगवान परशुराम की एक विषाल शोभायात्रा प्रारंभ की। जिसमें घोड़े, बग्गी, ढोल, ताशे, लवाजमा, भगवान की एक आकर्षक झांकी बैंड बाजों के साथ धार्मिक गानो पर भगवान परशुराम के वंषज झूमते गाते नगर में निकले। रास्ते भर युवाओं ने परशुराम के जयकारे लगाए। जब-जब ब्राम्हण बोला है राज सिंहासन डोला है, के उद्घोष किए। रास्ते भर विभिन्न संगठनों एवं राजनैतिक दलों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और समाज पदाधिकारियों का स्वागत कर प्रतिकात्मका चिन्ह फरसा भेंट किया। कार्यक्रम का समापन लालबाग परिसर में भगवान परशुराम की महाआरती के साथ किया गया, जहा समाजजनों ने प्रसादी का लाभ उठाया। पश्चात् समस्त उप ब्राम्हण समाजों के पदाधिकारियों के साथ बैठकर समाज की आगामी रणनीति तय की। महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव की पर्व संध्या पर समाज की मातृ शक्ति द्वारा मिलन महल परिसर में बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समाज के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं भगवान परशुराम, भगवान राम-सीता, राधा-कृष्ण, भोलेनाथ की वेशभूषा धारण का सभी का मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही संस्कारों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मातृ शक्ति द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को प्रशंसा पत्र और आर्कषक उपहार प्रदान किए।

यह थे मौजूद
इस अवसर पर वीरेंद्र कटारे, सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विश्वास पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, संयोजक डाॅ. अशोक शास्त्री, यात्रा प्रभारी ऋषि भार्गव, सर्व ब्राम्हण समाज सचिव प्रवीण शर्मा एडवोकेट, गोटू शुक्ला, सुधीर त्रिवेदी, छोटू शास्त्री, अनिल तिवारी, राकेश तिवारी, उज्जवल दुबे, गौरव मंडलोई,  देव जोशी, प्रेम रावल, अमित मंडलोई, वरदान तिवारी, सूर्या दुबे, अमन तिवारी, श्रीकांत द्विवेदी, दीपक शुक्ला, राजेश शर्मा, राजेश जोशी, मनोज शर्मा, डाॅ.ऋषि तिवारी, डाॅ. गौरव तिवारी, संजय शर्मा, निलेश जोशी, जितेंद्र पंड्या, पिंटू रावल, मंगेश शर्मा, पुनित तिवारी, पीयूष जोशी, नंदकिशोर उपाध्याय, सुनिल तिवारी,  विनोद मंडलोई, राजा शर्मा एवं महिला मंडल में ममता जोशी, सरिता शास्त्री, विजेता त्रिवेदी, माया तिवारी, मीना दुबे, गीता तिवारी, सोनल दुबे, मोनिका शर्मा, पुनम शर्मा, प्रियंका शर्मा , आशा मंडलोई, मधु मंडलोई, दर्शना मंडलोई आदि उपस्थित थे।

Back to top button