इन लोगों को जरूर सेवन करना चाहिए बेल

बेल का फल गर्मियों के इस मौसम में खूब पाया जाता है। ज्यादातर लोग इसका शरबत बनाकर पीते हैं। लेकिन, क्या आप बेल खाने का तरीका जानते हैं। बहुत से लोग कहेंगे कि ये काफी मुश्किल है, जबकि आप इसे आसानी से खा सकते हैं। बेल खाने का तरीका हम सब को इसलिए भी जानना चाहिए क्योंकि इसके शरबत से ज्यादा इसे यूंही खाना फायदेमंद है। तो, आइए पहले जानते हैं इसे खाने का तरीका और फिर जानेंगे इसके फायदे।

बेल कैसे खाएं
बेल का फल आप कई प्रकार से खा सकते हैं। पर सबसे आसान तरीका ये है कि इस फल को पहले तोड़ लें और फिर इसके पके हुए गूदे को बाहर निकाल लें। अब इसे आप यूं भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें दही मिलाकर भी खा सकते हैं। साथ ही आप थोड़ी और मेहनत करना चाहते हैं तो बेल का मुरब्बा बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।  

कब्ज के मरीज को
बेल में फाइबर और रफेज की अच्छी मात्रा होती है जिसका सेवन, आपके मेटाबोलिक प्रोसेस को तेज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये बवासीर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है और क्योंकि ये उनमें बॉवेल मूवमेंट को भी सही करती है। इसलिए, इन दोनों ही स्थिति वाले लोगों को बेल का सेवन करना चाहिए।

हाई कोलेस्ट्रॉल में
हाई कोलेस्ट्रॉल में बेल खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका रफेज, ब्लड वेसेल्स को स्क्रब की तरह क्लीन करता है और ब्लड प्रेसेर को सही करने में मददगार है। इसके अलावा ये हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बेल का सेवन कर सकते हैं। बेल में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं और कई प्रकार के कई एंटीबैक्टीरियल तत्व भी हैं। ये टी सेल्स को बढ़ावा देने के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तो, अगर आप मौसमी इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो, बेल का शरबत पी सकते हैं।

 विटामिन सी के लिए
विटामिन सी से भरपूर बेल सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका विटामिन सी (Vit C) कैल्शियम के अवशोषण को तेज करके हड्डियों को स्वस्थ रख सकता है। इसके अलावा ये स्कर्वी नाम की बीमारी से भी बचा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों के पैर में दर्द और कमजोरी होती है उनके लिए भी ये फायदेमंद है।

बेल खाने का सही समय क्या है
बेल खाने का सही समय है सुबह या दिन का वक्त। ये ऐसा समय है जब आपके शरीर का मेटाबोलिज्म बस शुरू ही हो रहा होता है और इस समय इसे खाना आपको ये तमाम फायदे दिला सकता है।

Back to top button