डीजी शैलेष सिंह के प्रस्ताव को मिली मंजूरी तो, PHQ में भी होगी परेड

भोपाल

स्पेशल डीजी पुलिस सुधार  शैलेष सिंह के यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक के कर्मियों और अफसरों को परेड करना होगी। इस संबंध में हाल ही में शैलेष सिंह ने प्रस्ताव भेजा प्रशासन शाखा को भेजा है। जिसमें बताया गया है कि आखिर क्यों जरुरी है, इन जवानों और अफसरों को परेड करवाना। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय में अभी तक परेड नहीं होती है।

बताया जाता है कि प्रस्ताव में सप्ताह में दो दिन परेड करवाए जाने का सुझाव दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में ऐसे चार सौ से ज्यादा आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक पदस्थ हैं। जो जिला बल से तबादले पर यहां पर नौकरी कर रहे हैं। कई तो लंबे अरसे से यहां पर पदस्थ हैं, ऐसे में इनकी परेड नहीं होने से फिटनेस पर असर पड़ता है। साथ ही जिलों में वापस से पदस्थ होने पर भी इनका कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में परेड की व्यवस्था पुलिस मुख्यालय स्तर पर शुरू करवाई जाना चाहिए।

जिला बल से पुलिस मुख्यालय आए जवान और अफसरों को यहां पर परेड नहीं करवाई जाती है, जबकि ये जिले में रहते हैं तो इन्हें परेड करवाई जाती है। इसलिए परेड करवाने को लेकर नोटशीट भेजी है।
शैलेष सिंह, स्पेशल डीजी पुलिस सुधार

Back to top button