Samsung जल्द करने जा रहा Smart TV की नई रेंज लॉन्च

नई दिल्ली

Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली है। खासकर स्मार्ट टीवी मार्केट में Samsung का बोलबाला है। यही वजह है कि कंपनी अब स्मार्ट टीवी की नई खेप लेकर आ रही है। दरअसल कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई नए स्मार्ट टीवी लॉन्च करने का प्लान कर रही है। यही वजह है कि बैंग्लोर में इसको लेकर एक विशाल इवेंट आयोजित किया गया है। इसमें Neo QLED TV को लॉन्च किया जाएगा।

नई रेंज में आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। सेंसर पर कंपनी ने काफी काम किया है। इसके अलावा पिक्चर क्वालिटी में भी काफी सुधार किया जाएगा। यही वजह है कि यूजर को बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस होने वाला है। इवेंट में इन प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसे आप Samsung.com पर लाइव देख सकते हैं और इसके अलावा आप Samsung Youtube Channel पर भी देख सकते हैं।

Samsung Smart TV हर वर्ग के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। समय-समय पर कंपनी अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर्स लाती रहती है। यही वजह है कि Samsung TV को लोग बहुत पसंद भी करते हैं। 32 Inch Smart TV यूजर्स के लिए तो कंपनी ने बहुत सारे मॉडल्स को पहले ही लॉन्च कर दिया था। लेकिन अब आप प्रीमियम स्मार्ट टीवी रेंज का फर्स्ट लुक देख सकते हैं। इन स्मार्ट टीवी में मिलने वाले फीचर्स ही इन्हें सबसे अलग बनाते हैं।

Back to top button