भाजपा कार्यकर्ता पर हुआ हमला, सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

बेंगलुरु
 दक्षिण बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में बीजेपी कार्यकर्ताओं में से एक पर रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने कार्यकर्ता की तस्वीर साझा की, जिसमें वो चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद पर लगाया आरोप
सांसद तेजस्वी ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद मंजूनाथ रेड्डी पर भी आरोप लगाया और कहा कि हमले के पीछे उनका हाथ है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''बीटीएम लेआउट में हमारे कार्यकर्ता हरिनाथ पर कांग्रेस के उपद्रवियों ने बेरहमी से हमला किया। वह अब अस्पताल में है। दो साल पहले भी उनपर इस तरह का हमला किया गया था। हरिनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि उनके साथ पूर्व पार्षद मंजूनाथ रेड्डी ने मारपीट की थी, फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"

Back to top button