रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम का फर्स्ट लुक

मुंबई
दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'लाल सलाम' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'लाल सलाम' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।रजनीकांत की इस फोटो को लायका प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'मुंबई में आ गया है सबका फेवरिट भाई। तलैवा का होने जा रहा है आगाज। लाल सलाम में मोईद्दीन के रोल में सुपरस्टार रजनीकांत।

रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम के फर्स्ट लुक पोस्टरों को इंग्लिश और तमिल में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या निर्देशित कर रही हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म में रजनीकांत का कैमियो है। लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान का है।

 

'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वेल में काम करेंगे रणबीर कपूर

 बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के करियर की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है, जिनमें से बनी और नैना को मौज मस्ती की जर्नी के बीच एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म में बनी का रोल रणबीर कपूर और नैना का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर ने भी अहम भूमिका निभायी थी। अयान मुखर्जी ये जवानी है दीवानी का सीक्वल लेकर आ सकते हैं।

रणबीर कपूर ने बताया कि अयान मुखर्जी के पास 'ये जवानी है दीवानी' के लिए अच्छी स्टोरी थी, लेकिन उस वक्त वह 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' को बनाने में बिजी हो गए थे, जिसके चलते वह फिल्म को बनाने में समय नहीं दे सके। रणबीर ने बताया कि यही वजह थी कि सीक्वेल की स्टोरी पर काम नहीं शुरू हो सका।उन्होंने बताया कि 'ये जवानी है दीवानी' में 10 साल आगे की कहानी को दिखाया जाएगा।

 

Back to top button