इंतजार खत्म! विक्रम वेधा का लुत्फ अब ओटीटी पर भी उठा सकेंगे दर्शक

मुंबई

ओटीटी पर शानदार एक्शन-थ्रिलर देखने के लिए तैयार हो जाएं। जल्द ही ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा ओटीटी रिलीज होने वाली है। ओटीटी फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विक्रम वेधा को 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई की थी। अब ओटीटी दर्शक इस फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाएं।

विक्रम वेधा के ओटीटी रिलीज को लेकर जियो स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। जियो स्टूडियो ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है- IPL  में टीम्स की जंग के बीचअब देखो विक्रम वेधा की जंग। इसके साथ ही लिखा है कि आप विक्रम वेधा को 12 May 2023 दिन शुक्रवार को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। शानदार एक्शन से भरपूर विक्रम वेधा का ओटीटी फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। कई बार फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खबरें आ चुकी हैं, लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया। ये फिल्म साउथ की रीमेक है, जिसे पुष्कर और गायत्री ने मिलकर डायरेक्ट किया है। ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने लीड रोल प्ले किया है। ऋतिक ने फिल्म में एक गैंग्स्टर का रोल प्ले किया है तो वहीं सैफ अली खान एक पुलिस आफिस बने हैं। फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित सुरेश और विजय सेतुपति जैसे कलाकार हैं। अब फैंस ओटीटी पर इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

Back to top button