प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी के निर्वाचन संपन्न, प्रवीण अध्यक्ष हुए निर्वाचित

बडवानी
प्रेस क्लब बड़वानी की प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन संरक्षक अशोक बथमा, राजमल मारू एवं रणछोड़ जाट के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी महेश राठौड़ अधिवक्ता के द्वारा संपन्न करवाया गया। मतदान से हुए निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष पद हेतु प्रवीण सोनी, उपाध्यक्ष पद हेतु मो. रफीक खान एवं श्याम राठौड़, सचिव पद हेतु विजय निकुम, कोषाध्यक्ष पद हेतु मो रफीक मंसूरी, संयुक्त सचिव पद हेतु संजय बामनिया एवम दिलावर खान को विजयी घोषित किया गया। प्रबंध कार्यकारिणी के 12 पदो में से 2 पद पर पूर्व में निर्विरोध राजेश राठौड़ एवं अजमत मंसूरी निर्वाचित घोषित किए गए थे, शेष 10 पदो पर आपसी विचार विमर्श कर प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। प्रबंध कार्यकारिणी के शेष 10 पद पर निम्न सदस्यों को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया, जिसमे सर्वश्री रंकेश वैष्णव, राजेंद्र पाटीदार, महेश खड सोंधनी, महेश कुमावत, विजेंद्र सिंह चोहान काली, लखन विश्वकर्मा, नरेश रायक, आर आर प्रिंस, हेमंत गर्ग एवं विजय यादव मनोनीत किए गए।

Back to top button