मौनी के लुक ने जीता दिल

मुंबई

मौनी रॉय ने बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी पर भी राज किया है। अब एक्ट्रेस कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपनी ग्लैमरस अदाओं का जलवा दिखाती हुई नजर आईं। मौनी रॉय ने 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल पर अपना डेब्यू किया है। उन्होंने रेड कारपेट पर अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने कान्स डेब्यू में मौनी रॉय ने काफी अलग लुक रखा था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। कांस के रेड कारपेट पर मौनी ने पहले दिन येलो लुक में एंट्री की।

एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ सनग्लासेस भी स्टाइल किए थे। उन्होंने मल्टी कलर की ज्वेलरी भी पहन रखी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ मौनी काफी खूबसूरत लग रही थीं। मौनी का ये लुक फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आया। एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए हैं। मौनी के पोस्ट पर दिशा ने लिखा ओएमजी, बहुत खूबसूरत।

Back to top button