बेसन स्क्रब से काले होंठों को करें गुलाबी

गर्मी में भी डिहाइड्रेशन, धूप और अन्य कारणों से होंठ अक्सर फटने लगते हैं। कई बार आपके खूबसूरत होंठों का रंग भी काला होने लगता है। होंठों को सॉफ्ट रखने और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने के लिए ज्यादा केयर की जरूरत होती है।

आप मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स के स्थान पर घर के बने बेसन के स्क्रब को अपने लिप केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन आपके लिप्स की टैनिंग को दूर करने में मददगार है। आमतौर पर कई लोगों के ऊपर वाले लिप्स का रंग काला हो जाता है, ऐसे में ये लिप लाइटनिंग बेसन स्क्रब आपके लिप्स के कालेपन को दूर करने में काफी कारगर है। आइए जानते हैं इस लिप स्क्रब को बनाने की रेसिपी और इसके लिप बेनिफिट्स के बारे में…

सामग्री –
* बेसन – 1 बड़ा चम्मच
* शहद – 1 चम्मच
* गुलाब जल – आवश्यकतानुसार

लिप स्क्रब बनाने की विधि –
1. सबसे पहले एक छोटी कटोरी में बेसन और शहद को एक साथ डालकर मिला दें।
2. अब एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए इस मिश्रण में धीरे-धीरे गुलाब जल मिलाएं।
3. बेसन के पेस्ट को अपने होठों पर लगाएं और अपने लिप्स को पूरी तरह इस पेस्ट से ढक दें।
4. पेस्ट को 15 मिनट तक अपने होंठ पर लगा रहने दें।
5. इसके बाद एक्सफोलिएट करने के लिए अपने होठों को सर्कुलर मोशन में धीरे से स्क्रब करें।
6. आखिर में गुनगुने पानी से धो लें और लिप बाम या मॉइस्चराइजर लगाएं।

डार्क लिप्स को हल्का करने के लिए कैसे काम करता है बेसन –
लिप्स के डेड स्किन सेल्स निकाले
बेसन अपने थोड़े मोटे बनावट के कारण प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है। जब इसे होठों पर लगाया जाता है और धीरे से रगड़ा जाता है, तो यह लिप्स से डेड स्किन सेल्स और अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है, जिससे नीचे की ताज़ी, हल्की त्वचा दिखाई देती है।

लिप्स का कलर करें हल्का
बेसन में एंजाइम होते हैं जो समय के साथ काले होंठों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। यह धीरे-धीरे पिगमेंटेशन को कम करके आपके होंठ की रंगत सुधारता है।

होंठ बनाएं मुलायम
बेसन में मॉइस्चराइजिंग गुण भी मौजूद होते हैं जो होठों को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। जब बेसन को शहद और गुलाब जल के साथ मिलाया जाता है तो यह होंठों को पोषण देता है और लिप्स के ड्राईनेस को रोकता है, जिससे होंठ मुलायम बनते हैं।

Back to top button